एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वह भाई को बुलाने के लिए बाइक से आ रहा था। थाना मलावन के गांव मानिकपुर निवासी अमित कुमार (21) पुत्र किशोरी लाल का भाई बुधवार रात को दिल्ली से आया था और गांव छछैना के पास उतर गया था। भाई को बुलाने के लिए अमित बाइक से जा रहे थे। गांव छछैना पुल के नीचे सर्विस रोड पर पहुंचे तभी किसी वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सांस होने की उम्मीद में परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इंदौर सड़क हादसे में युवक की मौत इ...