एटा, अगस्त 3 -- Etah News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान समीक्षा बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने सभी विभागों को जनपद में जलभराव, मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को निर्देशित किया गया है। समीक्षा बैठक में सीडीओ ने विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देश दिए है। बैठक में सीडीओ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की घोषणा की। विभागों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को जनपद में संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस दवा के सेवन से वंचित न रहे। बैठक में सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद, सीवीओ डॉ. आरपी सिंह, डीपीओ संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, आलोक वर्...