Etah News: हत्सारी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम
एटा, जुलाई 21 -- Etah News: महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पति के अनुसार घर में कोई विवाद नहीं था। थाना अलीगंज के गांव हत्सारी निवासी फूलवती (30) पत्नी मुकेश ने मंगलवार को सुबह कमरे से बाहर न आने पर घरवालों ने अंदर जाकर देखा। कमरे में महिला का शव लटका मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस, मायकेवाले भी पहुंच गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू और पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। कोतवाली प्रभारी रुपेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.