Etah News: हत्सारी में फैला बुखार, 300 से अधिक बीमार
एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: ब्लॉक अलीगंज क्षेत्र के गांव हत्सारी में वायरल फीवर फैलने से डर का माहौल है। गांव में 300 से अधिक लोग बीमार हैं। घर-घर में चारपाइयां बिछी हुई हैं। गांव के बीमार अलीगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। पांच-छह दिन में गांव में दो मौत हुई हैं। इनको गांव के लोग वायरल फीवर से होना बता रहे हैं। हत्सारी ग्राम प्रधान ओमवीर राठौर ने बताया कि 10 अक्तूबर को बारिश होने के बाद से ही गांव में बुखार का प्रकोप शुरू हो गया है। वर्तमान में गांव में लगभग 300 लोग बुखार की चपेट में है। जिन मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं उनको गांव के डाक्टर डेंगू कहकर उपचार दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मायापुर्वा में बुखार से पांचवीं मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवालस्वास्थ्य विभाग की जांच और गांव की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.