Etah News: हजारा नहर शिव मंदिर का ताला तोड़, 50 किलो के तीन घंटे चोरी
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: मिरहची-मारहरा मार्ग हजारा नहर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर से बेखौफ चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर करीब 50 किलोग्राम वजन के तीन पीतल के घंटे पार कर दिए। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना मारहरा थाना क्षेत्र के तहत मारहरा रोड पर स्थित शिव मंदिर की है। गुरुवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह शिव भक्त राजपाल, वीरेंद्र सिंह और जयप्रकाश कश्यप मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में टंगे तीन विशालकाय घंटे गायब थे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार की मांग की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.