Etah News: हजारा नहर मिरहची में मिले देवर-भाभी के शव, गमछा से बधे थे दोनों
एटा, सितम्बर 17 -- Etah News: सात सितंबर से लापता देवर-भाभी के शव गुरुवार को हजारा नहर में मिल गए। दोनों के शव एक ही अंगोछे से कमर के पास बंधे हुए थे। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान कराई। घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिला कासगंज के गांव मनौटा निवासी पंकज ने वर्ष 2021 में गांव की ही प्रियंका (23) से प्रेम-विवाह किया था। इसके बाद दोनों पानीपत में रहने लगे थे। वहीं पर रहकर काम करते थे। गांव में छोटा भाई कृष्णकांत (21) अपने मां-बाप के साथ रहता था। पंकज के अनुसार सात सितंबर को पत्नी बिना बताए पानीपत से चली आई थी। घर पहुंचने पर वह नहीं मिली थी। वही देरशाम कृष्णकांत दवाई लाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.