Etah News: स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस किए समर्पित
एटा, अगस्त 12 -- Etah News: एटा। प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों को नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। कानून के प्रति विश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वैच्छिक शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को जनपद में व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस समर्पित करने वाले शिवप्रकाश, सूरजपाल सिंह, राम कैलाश एवं राजपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना किसी दबाव के शस्त्र लाइसेंस समर्पित करने का निर्णय इन नागरिकों की सामाजिक जिम्मेदारी, कानून के प्रति सम्मान तथा प्रशासन के प्रति विश्वास को दर्शाता है। अब तक 258 शस्त्र लाइसेंसधारियों की ओर से स्वेच्छा से अपने लाइसेंस समर्पित किए जा चुके हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.