Etah News: स्वास्थ्य शिविर होते अत्यंत सार्थक एवं जनोपयोगी
एटा, अगस्त 20 -- Etah News: ह्यूमन राइट्स वॉच सोसाइटी की ओर से रागिनी गुप्ता की जयंती पर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। 15 लोगों ने रक्तदान किया। 50 से अधिक लोगों के आंखों के ऑपरेशन के पंजीकरण किए गए। सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने कहा कि ह्यूमन राइट्स वॉच सोसाइटी एवं राष्ट्रीय जागरूक जन समिति लंबे समय से समाजसेवा के विभिन्न आयामों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत सार्थक एवं जनोपयोगी होते हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट ने रागिनी गुप्ता के परोपकारी जीवन पर प्रकाश डाला। शिविर में लगभग 258 महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। 122 व्यक्तियों की जांचें एवं रक्त परीक्षण किए गए। 90 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.