Etah News: स्वास्थ्य शिविर के दौरान विहिप पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
एटा, जुलाई 10 -- Etah News: विहिप बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर चिकित्सा शिविर के साथ पौधारोपण किया। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतीक जौहरी एवं सीएचओ राहुल कुमावत आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। विहिप के जिला प्रसार मंत्री राजेश चोहान ने बताया कि संगठन के माध्यम से छह जुलाई से 16 जुलाई तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर चिकित्सा उपचार के साथ संघ कार्यकर्ताओ ने पौधा रोपण किया है। इस दौरान नगर कार्यवाह सुमित वार्ष्णेय, शारीरिक प्रमुख सौरभ प्रजापति, नगर प्रचारक अंकित, संयोजक बजरंग दल सुकान्त, विकास, दीपक, गोरक्षा दल शिवेन्द्र एवं दीपक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.