एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: प्रधानमंत्री मातृव सुरिक्षत अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी चुरथरा पर गर्भवती महिलाओ की खून की जांच, ब्लड प्रेसर, वजन पेट की जांच आदि जांच की गई। डा. प्रेरणा यादव की देखरेख में स्टाफ नर्स प्रीती वर्मा ने जांच की। वही खून की जांच एलटी लोकेश गुप्ता, हिमांशु ने की। इस दौरान 101 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें खून की जांच के दौरान 3 मरीज एनीमिक मरीज भी मिले। जिनको चिकित्सक डा. प्रेरणा की देखरेख मे आयरन सुकरोज चढ़ाया। अधीक्षक डा. राहुल यादव ने बताया कि गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखे। समय-समय जांच कराते रहे है जिससे डिलीवरी के दौरान परेशानी न हो और जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे। इस मौके पर बीसीपीएम रागिनी, बीपीएम अशोक कुमार, फार्मासिस्ट नवीन पालीवाल, कॉउंसलर स्नेहलता आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...