Etah News: स्कूल से घर लौटते समय छात्रा के साथ छेडखानी
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: अलीगंज। किशोरी के साथ रास्ते में घेरकर दो आरोपियों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 सितंबर दोपहर में बेटी स्कूल से वापस घर जा रही थी। रास्ते में दानिश पुत्र इलियाश निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा, उमर पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला टपकनटोला थाना अलीगंज ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़खानी करने लगे। हरकतों का विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी पिता और मां को दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.