Etah News: स्कूल के पास मौत बनकर झूल रही एलटी लाइन, विभाग बेखबर
एटा, सितम्बर 16 -- Etah News: मोहल्ला लोहारी दरवाजा स्थित जनता इंटर कॉलेज के समीप विद्युत विभाग की लापरवाही लोगों के लिए कभी भी भारी पड़ सकती है। कॉलेज के ठीक पास एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे तक झूल रही है कि यहां से गुजरने वाले लोगों के बीच हर समय हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीचे झूल रही विद्युत लाइन को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बावजूद लाइन की ऊंचाई बढ़ाने अथवा उसे सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है।जनता इंटर कॉलेज के समीप होने के कारण सुबह और दोपहर के समय इस मार्ग पर स्कूली बच्चों की आवाजाही काफी रहती है। आसपास के अन्य विद्यालयों के बच्चे भी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.