Etah News: सेंट पॉल्स जूनियर विंग में हुआ पौधारोपण
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: सेंट पॉल्स जूनियर विंग एटा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन, हरित भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका बताकर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन डा. राजीव दास, डायरेक्ट्रेस सिल्विया दास, वाइस चेयरमैन अनुग्रह दास, सारा दास, रिमझिम सोविया मार्टिन, अकादिमिक हेड ऐबनर टोनी मार्टिन ने विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल अभियान नहीं है। प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रेरणादायक प्रयास है। मदन कुमार, शिवेन्द्र, अरुणा चौहान, निधि जौहरी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.