एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: पर्युषण पर्व के सातवें दिन जिले के सभी जिनालयों में जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों की आचार्यों के सानिध्य में पूजा-अर्चना करते हुए शास्त्रों का वाचन किया गया। शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में प्रातः भगवान का अभिषेक पूजन के बाद आचार्य निर्मल सागर महाराज के चित्र अनावरण किया गया। आचार्य नयन सागर महाराज ने कहा कि सूरज सुबह से शाम तक तपता है तब प्रकाश देता है तपना पड़ता है, दीपक को जलना पड़ता है तब रोशनी देता है। शाम को गुरु भक्ति आरती के बाद पंडित शैलेन्द्र जैन शास्त्री ने प्रवचन सुनाए। इस अवसर पर योगेश जैन, प्रमोद जैन, उमेश जैन, विमल जैन, मुन्ना कंपनी, तरुण जैन, दिनेश जैन, कुलदीप जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, चिराग जैन, इंदिरा जैन, सरोज जैन, रजनी जैन, सुधा जैन, पूनम जैन, बबिता जैन, रेनू जैन, प्रतिभा जैन,...