एटा, जुलाई 27 -- Etah News: सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह से ही आसमान में बादल और धूप के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। दोपहर होने तक आसमान साफ हुआ और चिलचिलाती धूप निकल आई, जिससे तापमान में भारी इजाफा दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ बढ़ी भीषण उमस ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग उमस और पसीने से तरबतर नजर आए। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पंखे और कूलर के सामने भी राहत पाने के लिए तरसते रहे। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप अधिक तेज होने के कारण दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम देखी गई, लोग गर्मी से बचने के लिए घरों दुबके रहे। दिनभर भीषण गर्मी झेलने के बाद शाम ढलते ही मौसम ने करवट ली। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भीषण उमस से ...