एटा, अगस्त 25 -- Etah News: मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड विभागीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागों की प्रगति एवं रैंकिंग समीक्षा करते हुए डीएम अरविंद सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि अपनी-अपनी विभागीय रैंकिंग में निरंतर सुधार करते हुए बेहतर स्थिति बनाए रखें। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित बिंदुओं की नियमित समीक्षा करें। जिन योजनाओं, कार्यक्रमों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इनमें तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समीक्षा में डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त एनआरएलएम एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को सेतु निर्माण, स्वयं सहायता समूहों के गठन ए...