Etah News: सीएमओ के औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही, एचवी समेत दो कर्मचारी अनुपस्थित
एटा, जुलाई 12 -- Etah News: सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को राजा का रामपुर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकार ली। साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था एवं संस्थागत प्रसव की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक हेल्थ विजिटर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों के चार दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.