Etah News: सीएचसी सकीट पर एआरवी इंजेक्शन-दवा वितरण मानक अनुरूप नहीं मिला
एटा, अक्टूबर 7 -- Etah News: जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को अलीगढ़ मंडल की सर्विलांस टीम, एडी हेल्थ और एसीएमओ के ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण से विभिन्न सीएचसी में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था, दवा वितरण और टीकाकरण व्यवस्थाओं को परखा। सीएचसी सकीट का बुधवार को अलीगढ़ मंडल की डिवीजनल सर्विलांस ऑफिसर टीम ने औचक निरीक्षण किया। अचानक टीम पहुंचने से सीएचसी स्टाफ में अफरातफरी मच गई। मंडलीय सर्विलेंस अधिकारी ने टीम के साथ सीएचसी सकीट के निरीक्षण में ओपीडी, एनसीडी, लैब, डेंगू वार्ड, डिलिवरी रूम सहित अन्य कक्षों का जायजा लिया。
निरीक्षण में खामियां मंडलीय सर्विलासं अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.