एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: एटा/अलीगंज,। मंगलवार देरशाम अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी दवाईयां जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने पर सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देररात पहुंचकर सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डा. सर्वेश कुमार सहित चार चिकित्सकों के मुख्यालय पर मौजूद न होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की है। मंगलवार देरशाम सीएचसी अलीगंज पर दवा और कार्टून जलाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में सीएचसी पर कार्टून और डिब्बे जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देररात 10 बजे अलीगंज सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सीएचसी के औचक...