Etah News: सीएचसी अलीगंज के निरीक्षण में दो चिकित्सक अनुपस्थित, नोटिस जारी
एटा, जुलाई 10 -- Etah News: सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने सीएचसी अलीगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनको सीएचसी अलीगंज पर कार्यरत चिकित्सक डा. रोहित और डा.शक्ति अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर बताया गया कि दोनों चिकित्सक 8 और 9 अगस्त को अनुपस्थित है। इस संबंध में कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया है। सीएमओ ने एमओआईसी को दोनों चिकित्सक को नोटिस देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देशित किया गया। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी अलीगंज पर चिकित्सा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। सीएचसी पर जेएसवाई योजना और आशा भुगतान प्रगति कम पायी गई। जिस पर एमओआईसी को तत्काल योजना कार्य में सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.