Etah News: सिलेंडर के विवाद में मैनेजर, स्टाफ पर हमला, घायल
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: सिलेंडर के विवाद में मैनेजर, स्टाफ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में मैनेजर, स्टाफ घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कराई है। हाथरस थाना हसायन के गांव भिंतर निवासी ब्रहमजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 जुलाई को गैस गोदाम पर बैठे हुए थे। आरोप है कि आरोपी सुखदेव निवासी नगला पीपल थाना जलेसर सहित तीन आरोपी आए और गैस सिलेंडर मांगने लगे। पीड़ित ने कुछ समय रुकने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने अन्य साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित घायल हो गए। बचाने आए स्टाफ पर भी हमला किया। जिससे उनके भी चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जलेसर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.