Etah News: सासनी के दानिश ने जीती पांच किलोमीटर की दौड़
एटा, सितम्बर 17 -- Etah News: ब्लॉक जलेसर क्षेत्र के नगला नैनसुख में पांच किलोमीटर की दौड़ एवं लंबीकूद का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी ने किया। पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में सासनी के दानिश खान प्रथम, सचिन चौधरी दाऊजी द्वितीय और श्याम सिंह रेजुआ तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में सरवन यादव शिकोहाबाद प्रथम, दरोगा सिंह दिवाकर द्वितीय स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में विजयी रहे दानिश खान को साइकिल प्रदान की गई। आयोजन अवधेश यादव पहलवान ने बताया कि वह युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष करते हैं। कार्यक्रम में सुनील यादव, बबलू यादव, राजू यादव, रामगोपाल प्रधान, देवकी सिंह, मुकेश यादव, सोनी राम यादव सहित अन्य सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.