Etah News: साइबर ठगी में जैथरा के युवक की भूमिका संदिग्ध, सत्यापन के दौरान घर से मिला गायब
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: साइबर ठगी के मामले में जैथरा कस्बे के युवक की भूमिका संदिग्ध मिली है। पुलिस ने उसके घर पहुंचकर सत्यापन किया। हालांकि युवक घर पर नहीं मिला। परिजनों ने भी उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। मामले की जांच तेज कर दी गई है। थाना जैथरा में तैनात दरोगा सूरज कुंडू ने आरोपी नीतेश बाबू निवासी मोहल्ला नेहरूनगर थाना जैथरा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर आरोप लगे थे कि आरोपी के खाते में पांच लाख अस्सी हजार रुपये आए थे और खाते से आठ लाख की धनराशि निकाली गई थी। यह भी पढ़ें- करोड़ो के साइबर फ्रॉड में से चार लाख बागवाला के युवक के खाते में आए इसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचकर सत्यापन किया था। पुलिस के पहुंचने पर युवक घर पर नहीं मिला। पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.