एटा, अगस्त 28 -- Etah News: बीते चौबीस घंटे में सांस लेने में दिक्कत होने से दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में परिवारीजन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। निगोह हसनपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि उसने 65 वर्षीय कुसुम देवी पत्नी राजपाल को सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच करने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने बताया उसकी चाची को गले में दर्द हुआ। इसके बाद दवा पिलायी गई। दवा देने के बाद उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी लेकर आये। जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसी प्रकार बाबूगंज निवासी रेहान ने बताया कि उसके बाबा 75 वर्षीय अब्दुल अजीज पुत्र रामरहीम को सांस लेने में दिक्कत होने पर इमरजेंसी लेकर पहु...