एटा, जुलाई 23 -- Etah News: खेत पर काम गई किशोरी को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे कहीं ले जा पाते कि तब उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धान की रोपाई कर रहे किसान को भी सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। किसान की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव धनिगा निवासी संध्या (12) गुरूवार की सुबह खेत पर गई थी। यहां पर परिवार के लोग काम कर रहे थे। वह वहां पर अभी पहुंची ही थी कि अचानक से सांप ने डर लिया। सांप को देखकर किशोरी चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए। उसने बताया कि सांप ने काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही अन्य लोग पहुंच गए। यह लोग अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलने पर गांव में मा...