Etah News: सांड के आने पर टेंपो ने लगाया ब्रेक, पीछे से भिड़ी बाइक, बाइकसवार की मौत
एटा, जुलाई 26 -- Etah News: अलीगंज, रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। कायमगंज रोड पर एक पेट्रोल पंप से आगे टेंपो के सामने अचानक सांड आ गया। चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही बाइक टेंपो में जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल-112 पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई। कायमगंज रोड स्थित वर्मा पेट्रोल पंप से आगे सड़क दुर्घटना की हुई। थाना जैथरा के गांव कुकराया रतरनपुर निवासी सुरेश सिंह (38) पुत्र अमर सिंह बाइक से कायमगंज से एटा की ओर जा रहे थे। उनके आगे चल रहे टेंपो के सामने अचानक एक सांड आ जाने से चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे सुरेश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.