Etah News: ससुराल जा रहे हाथरस के युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
एटा, सितम्बर 21 -- Etah News: ससुराल जा रहे एक युवक को कासगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिला हाथरस के गांव नई का नगला निवासी शिवम गौतम (29) पुत्र विनोद कुमार की ससुराल कासगंज में है। बस में बैठकर कासगंज जाने के लिए निकले थे। बस बदलने के लिए कासगंज रोड स्थित फ्लाई ओवर पर उतर गए थे। सड़क पार करते समय वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और हादसे के बाद फरार हुए वाहन का पता लगाने के प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.