Etah News: सराफा लूट का खुलासा करने को बनाई चार टीमें, डीआईजी ने किया निरीक्षण
एटा, अक्टूबर 23 -- Etah News: अलीगंज में गुरुवार शाम को सराफ के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। दोपहर में डीआईजी अलीगढ़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को अलीगढ़ रेंज के डीआईजी अलीगंज पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी के साथ एसएसपी डा. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गुरुवार देरशाम कोतवाली अलीगंज के गांव पुराहार निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश दुकान बंदकर भतीजे विकास के साथ घर लौट रहे थे।
बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटा बैग किनौड़ी मोड़ से आगे सहकारिता की दुकान के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने कट मारकर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.