Etah News: सरकार का पैसा भी, व्यवस्था भी, फिर भी नहीं हो रही फांगिग
एटा, अक्टूबर 21 -- Etah News: सरकार की ओर से हर ग्राम पंचायत में फॉगिंग और साफ-सफाई के लिए अलग से बजट (जिले करीब 10 करोड़ रुपये) की व्यवस्था की गई है। कुछ पंचायतों को छोड़कर सभी जगह कर्मचारी भी तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश गांवों में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। हालात यह हैं कि न तो घरों के बाहर और न ही अंदर लोगों को मच्छरों के कारण चैन मिल रहा है। स्थिति यह है कि हर गांव में बीमारों की लंबी कतारें लगी हैं और सब कुछ जानने के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भारी भीड़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी इन दिनों बुखार के मरीजों से पटी पड़ी है। जलेसर, अवागढ़, निधौलीकलां, मारहरा, अलीगंज, जैथरा, सकीट और शीतलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.