एटा, जुलाई 9 -- Etah News: किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की आपूर्ति करने के लिए बैठक हुई। इसमें वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए निर्देश डीएम अरविन्द सिंह की ओर से दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के कृषकों को उर्वरक की आपूर्ति समय से होती रहे तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इससे किसानों को आवश्यकता के समय बिना किसी कठिनाई के उर्वरक प्राप्त हो सके। डीएम ने उर्वरक के आवंटन, परिवहन एवं समितियों के माध्यम से किसानों तक वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। यह भी पढ़ें- जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध एआर कोऑपरेटिव, ज...