एटा, अक्टूबर 6 -- Etah News: सड़क पार करते समय वृद्ध को रोडवेज बस ने रौंद दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात के गांव गिरौरा निवासी जसराम सिंह (60) सोमवार रात कहीं से आए थे और कासगंज रोड पर गांव जाने के लिए सड़क पार रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवाले सांस होने की उम्मीद में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य सड़क हादसों में घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...