Etah News: सड़क के किनारे पडा कूड़ा बना मुसीबत, जहरीले धुएं और दुर्गंध से राहगीर बेहाल
एटा, नवम्बर 29 -- Etah News: एटा रोड पर कैल्ठा के समीप सड़क किनारे पडा कूड़े का अंबार राहगीरों और ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। नगर पालिका द्वारा डाले गए कूड़े में मौजूद प्लास्टिक की पन्नियां जहां गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं, वहीं कूड़े में आग लगाए जाने से उठने वाला जहरीला धुआं और तेज दुर्गंध राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कैल्ठा के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सफाई न होने के कारण कूड़ा काफी एकत्रित हो गया है और अब स्थानीय, राहगीरों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां से गुजरते समय बहुत बुरी बंदबू आती है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद के कर्मी कूड़ा आकर डालते है। कूड़े के ढेर पर भोजन की तलाश में पहुंचने वाले आवारा पशु और गोवंश प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.