एटा, जुलाई 19 -- Etah News: सड़क पर कारों से स्टंटबाजी और हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रिजोर पुलिस ने कार्रवाई कर चार युवकों को पकड़ा। पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयुक्त तीन कारों को सीज किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुई। इसमें युवा सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे है और स्टंट कर रहे हैं। रिजोर पुलिस को कारों में सवार होकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद रिजोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। इसके साथ ही साजन निवासी यदुवंश नगर कोतवाली नगर, सोनू पुत्र मुकेश, सोनू पुत्र दिनेश, विकास यादव पुत्र धर्मेंद्र उ...