Etah News: सई मिर्जापुर का वृद्ध निकला मलेरिया पॉजिटिव, गांव में पहुंची टीम
एटा, जुलाई 9 -- Etah News: गुरुवार को मेडिकल कालेज में हुई जांच में ग्राम सई मिर्जापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग डूमर सिंह पुत्र हप्पू सिंह मलेरिया पॉजिटिव निकला है। जांच रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आने पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग रोगी का मलेरिया निरोधात्मक उपचार शुरू किया गया है। मलेरिया पॉजिटिव के ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर आसपास के बीमारों की जांच कर उपचार दिया गया है। मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुजुर्ग डूमर सिंह ने बताया कि उसको चार दिन पूर्व ठंड से बुखार आया। उसके बाद वह मंगलवार को मेडिकल कालेज में उपचार लेने पहुंचा। जहां मेडिसिन ओपीडी से उसको वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मलेरिया की जांच करायी गई। जांच कराये जाने पर गुरुवार को उसकी मलेरिया पॉजिटिव की जांच आयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिसिन विभाग में उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.