Etah News: श्यौराई गांव में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, एक गंभीर
एटा, अगस्त 29 -- Etah News: मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। एक घायल की हालात हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव श्यौराई निवासी राजबहादुर और गेंदालाल के बीच मजदूरी के भुगतान को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। बहस बढ़ने पर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। घटना में एक पक्ष से ब्रजेश पुत्र गेंदालाल और संतोष पुत्र राजबहादुर तथा दूसरे पक्ष से पुष्पेंद्र व अंकित (पुत्रगण कालीचरन शाक्य) घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर चोट होने के कारण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.