एटा, अक्टूबर 12 -- Etah News: पहरा-रुदायन मार्ग पर अमर शहीद महावीर सिंह की प्रतिमा के पास स्थित शिव मंदिर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से नागराज, पीतल की थाली, आरती, घंटी समेत पूजा-पाठ का अन्य सामान ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बा निवासी सनी ने बताया कि पिता रविवार करीब 10 बजे मंदिर में पूजा करके गए थे। उस समय मंदिर में पूजा का पूरा सामान मौजूद था। सोमवार दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर नागराज, पीतल की थाली और अन्य सामान गायब था। सनी ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी के मामले में पिता राधेश्याम यादव ने थाना राजा का ...