Etah News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए अंचल
एटा, अगस्त 17 -- Etah News: पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले में आस्था, भक्ति और उल्लास का अलौकिक संगम देखने को मिला। भोर की पहली किरण से पहले ही जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हाथों में गंगाजल के कलश, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पूजन सामग्री लिए भक्त अपने आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आतुर नजर आए। शहर के प्रमुख प्राचीन शिवालय कैलाश मंदिर पर तीसरे सोमवार को सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की तैयारियों के बीच सुबह चार बजे जैसे ही पट खुले, वैसे ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ गर्भगृह में उमड़ पड़ी। कछला, लहरा, सोरों और हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल एवं डाक कांवड़ लेकर पहुंचें सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ियों ने सबसे पहले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.