Etah News: शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
एटा, अगस्त 11 -- Etah News: एटा क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी ने श्री राम सरोज स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज में किया। संस्था सचिव योगेश कुमार सक्सेना ने बताया कि संस्था 25 वर्षों से दिव्यांग बालक-बालिकाओं, वृद्धजनों, महिलाओं के सर्वागीण विकास के कार्य कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सीमा यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य सीमा यादव ने कहा की क्रिएटिव एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है। सम्मान समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सचिव योगेश कुमार सक्सेना ने पुष्पा देवी गर्ल्स कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अखंड भारत की एकता एवं सद्भावना की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अंशु चौहान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.