Etah News: शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही से बॉटम-10 में जिला एटा
एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: प्रशस्ति एप पर चार वीडियो ऑनलाइन देखकर जनपद के माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रश्नों को उत्तर देने थे। लापरवाही से एप पर वीडियो देखकर सवालों के जबाव न देने से प्रदेश में जनपद का बॉटम-10 में स्थान रहा है। इससे प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में पहुंचे शिक्षाधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा। जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि जनपद एटा में कार्यरत 16,952 शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र, अनुदेशकों में से 7748 ने ही प्रशस्ति पत्र एप पर मौजूद ऑनलाइन वीडियो देखकर सवालों के जबाव दिए हैं। 9204 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एप पर वीडियो देखकर सवालों के जबाव देना उचित नहीं समझा। इसकी वजह से प्रदेश में जनपद का बॉटम-10 में स्थान रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.