Etah News: शिकायती पत्रों का समय से निस्तारण कराया जाना शासन की प्राथमिकता में शामिल
एटा, अगस्त 30 -- Etah News: एटा, डीएम अरविन्द सिंह ने मैनपुरी से प्रोन्नति होकर नवागत तहसीलदार हेरेंस कर्दम को जलेसर तहसील की कमान सौंपी है। नवागंतुक तहसीलदार ने मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया है। नवागत तहसीलदार ने कहा कि असहाय, गरीबों को सुलभ और सहज न्याय दिलाना तथा शिकायती पत्रों का नियत समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। नवागत तहसीलदार ने बताया कि शासन की प्राथमिकता में सम्मिलित लम्बित मुकद्दमों का प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा। वादकारियों को नियमानुसार नियत समय मे न्याय मिल सके। जमीनों की पैमाइश राजस्व अभिलेख के अनुसार सभी संबंधित पक्षो के समक्ष हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। ऑनलाइन शिकायती पत्रों का ससमय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जायेगा। शासन से संचालित सभी योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.