Etah News: शहर में सुबह दो घंटे बिजली का बड़ा कट, घरेलू कामकाज हो रहे ठप
एटा, अगस्त 22 -- Etah News: शहर में भीषण गर्मी और उमस के बीच फिर बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश इलाकों में सुबह होते ही बिजली गुल हो रही है। इससे लोगों के दिन की शुरुआत ही दिक्कतों के साथ हो रही है। शहर के ज्यादातर रिहायशी इलाकों में सुबह 08 बजे से 10 बजे के बीच रोजाना दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है। सुबह का यह समय कामकाजी महिलाओं, बच्चों और नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। बिजली न रहने के कारण घरों में पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं। मिक्सी, वाशिंग मशीन जैसे उपकरण शोपीस बन रहे हैं। सुबह के समय बिजली जाने से लोगों के घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। रसोई से लेकर साफ-सफाई तक के काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। बार-बार आ रहे इन पावर कटों के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.