एटा, अक्टूबर 4 -- Etah News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के सैनिक पड़ाव मैदान में मंगलवार से रामलीला महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी की जा रही हैं। रामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी के पदाधिकारी महोत्सव को भव्य बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। रविवार को श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी कमेटी के महामंत्री अनिल शर्मा टिल्लू ने बताया कि 06 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे रामलीला महोत्सव में इस बार रामलीला मंच को बेहद आकर्षक रूप दिया जा रहा है। मंच पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कल से रामलीला, राम बरात 13 को जिसके माध्यम से दर्शकों को लीला मंचन डिजिटल बैकग्राउंड के साथ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पंडाल में श्रद्धालुओं और दर्शकों के ब...