एटा, सितम्बर 19 -- Etah News: शहर के बीचोंबीच स्थित मोबाइल की दुकान में घुसकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के बराबर सीढ़ी लगाकर टट्टर काटते हुए अंदर घुस आया और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। नगर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। शहर के नई वस्ती निवासी अनंत गुप्ता अंतू ने बताया कि जीटी रोड पर स्मार्ट शॉप के नाम से मोबाइल की दुकान है। हमेशा के भांति दुकान बंदकर घर चले गए। बताया जा रहा है कि चोरी करने से पहले चोर ने शोरूम के बराबर सीढ़ी लगाई। इसके बाद शटर काटकर दुकान के अंदर घुस आया। गुल्लक में रखे 15 हजार रुपये उड़ा दिए। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर शोरूम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण...