Etah News: शहर के दो बड़े नाले होंगे पक्के, मिलेगी खुली गंदगी, जलभराव से निजात
एटा, अक्टूबर 6 -- Etah News: शहर के छह से अधिक मोहल्लों को वर्षों पुरानी जलभराव और नालों की खुली गंदगी से निजात मिलेगी। नगर पालिका जल्द ही दो बड़े नालों का कवर्ड आरसीसी निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन से मंजूरी के साथ ही बजट भी मिल गया है। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला कैलाशगंज स्थित तालाब से अलीगंज रोड स्थित पुलिया तक जाने वाले मुख्य नाले पर कवर्ड आरसीसी निर्माण कराया जाएगा। वहीं, होली मोहल्ला पुलिया से अलीगंज रोड पुलिया पर मिलने वाले दूसरे मुख्य कच्चे नाले का भी आरसीसी निर्माण होगा。
नाले के निर्माण के लाभ उन्होंने बताया कि दोनों नाले पक्के होने से संबंधित क्षेत्रों की जल निकासी का बहाव तेज और सुगम हो जाएगा। वहीं, नाला निर्माण से शहर के मोहल्ला कैलाशगंज, रैवाड़ी मोहल्ला, होली मोहल्ला आदि में जलभराव और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.