Etah News: शहर के आठ सेक्टरों में जीआईएस सर्वे पूर्ण, तय हो रहा नया टैक्स
एटा, अगस्त 2 -- Etah News: एटा, शहर में कराए जा रहे जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम सर्वेक्षण के तहत अब तक कुल 25 सेक्टरों में से 08 सेक्टरों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जीआईएस आधारित इस सर्वे के पूरा होने के बाद नगर पालिका की राजस्व वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जीआईएस सर्वे के लिए अधिकृत कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि नगर पालिका कर्मचारियों के साथ शहर के वार्डों में घर-घर पहुंच रहे हैं। टीम भवनों का क्षेत्रफल, मंजिलें, व्यावसायिक या आवासीय उपयोग और उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का सटीक जीआईएस मैपिंग के जरिए डिजिटल ब्योरा जुटा रही है। इसी डेटा के आधार पर भवनों का नया गृह कर, जल कर और सीवरेज कर निर्धारित किया जा रहा है। डिजिटल सर्वे होने से अब कर चोरी या भवनों का वास्तविक दायरा छिपाना संभव नहीं होगा। नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.