Etah News: शहर की मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील, धूल के गुबार से घुट रही सांसें
एटा, अक्टूबर 5 -- Etah News: मुख्यमंत्री ने बारिश का मौसम बीतते ही सभी मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने और क्षतिग्रस्त मार्गों को सुधारने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उसके बाद भी जनसुविधा को दरकिनार करते हुए अब तक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है। उसके कारण शहर के अंदर प्रमुख मार्गों की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। लाइफ लाइन कहे जाने वाले जीटी रोड की स्थिति दयनीय बनी हुई है। रेलवे पुल पार करते ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। जीटी रोड पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन, रोडवेज बसें और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। रेलवे पुल पार करते ही गड्ढों के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है。
सड़क की स्थिति इसके अलावा सड़क के टूटने और फुटपाथों पर जमी कीचड़ से उड़ने वाले धूल के गुबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.