Etah News: शस्त्रों का दुरुप्रयोग करने पर पांच के लाइसेंस निलंबित
एटा, जुलाई 27 -- Etah News: डीएम अरविंद सिंह ने कठोर कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों के पांच शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए। इनमें तीन लाइसेंस रिवाल्वर/पिस्टल, एक राइफल तथा एक डबल बैरल बंदूक का है। इन शस्त्रों का गलत प्रयोग करने पर यह कार्रवाई की गई है। शस्त्र लाइसेंस धारकों आम नागरिकों, पड़ोसियों, परिवारजनों एवं रिश्तेदारों को धमकाने, शादी-विवाह जैसे सार्वजनिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग करने तथा अपने आचरण से लोकशांति एवं लोक सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई। इन कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने संबंधित शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित कर दिया। डीएम की ओर से संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों से उनके शस्त्र तत्काल जमा कराए जाएं तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.