Etah News: शराब के नशे में पुजारी को पीटा, मंदिर की मूर्तियां तोड़ी
एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: शराब के नशे में युवक मंदिर में घुस आया। मंदिर में घुसकर पुजारी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं मंदिर में रखी मूर्ति तक तोड़ दी। घटना के बाद पुजारी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अलीगंज के गांव अकबरपुर कोट निवासी पुजारी रघुनाथ दास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में श्रीराधाकृष्ण का मंदिर है। 30 जुलाई को गांव का ही आरोपी सुरेन्द्र सिंह साथी के साथ आया और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इतना ही नहीं मंदिर में घुसकर मूर्ति को तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.