Etah News: वेतन विसंगति नीतियों को लेकर भड़के वीबी-जीरामजी कर्मियों ने किया प्रदर्शन
एटा, नवम्बर 27 -- लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन Etah News: शुक्रवार को वीबी-जीरामजी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने दर्जनों कर्मचारियों के साथ अपनी लंबित मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन किया। उसके बाद सीडीओ को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद योजना के तहत कार्यरत कर्मियों का असमान और विसंगतिपूर्ण वेतन निर्धारण किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित मानव संसाधन नीति को लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा नीति और चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है, साथ ही कार्य के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: वीबी-जी राम जी कर्मी दो दिसम्बर से कार्यबहिष्कार कर तीन को विस घेरेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.