एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: जैथरा क्षेत्र के गांव नगला रेवती स्थित बीएल इंटर कॉलेज में बकाया वेतन मांगने पर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित चालक ने स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगाए है। पीड़ित चालक पिंटू निवासी नौगजा ने बताया कि गांव नगला रेवती स्थित स्कूल में वाहन चलाते हैं। एक महीने का आठ हजार रुपये वेतन बकाया था। शनिवार को स्कूल प्रबंधन से अपने बकाया वेतन की मांग की, तो विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने लात-घूंसों और डंडों से पीटा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण की जांच की बात कही है। घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन संजय यादव ने बताया कि अक्तूबर माह का 1500 एडवांस है। रुपये न होने की वजह से एक-दो दिन का समय मांगा था। इसे लेकर चालक ने बच्चों से भरी हुई बस को पलटने की बात कहीं और गाली देने लगा। गुस्से में आ...